
1- क्रिकेट विश्व कप को लेकर मास्टर ब्लास्टर बड़ा बयान
टीम इंडिया ही जीतेगी वर्ल्ड कप 2019- सचिन तेंदुलकर
यह वर्ल्ड कप भारत में ही आएगा- सचिन तेंदुलकर
सचिन ने टीम इंडिया के विश्व जीतने की वजह भी बताई
गर्मियों में नहीं मिलता स्विंग, तो बैट्समैन को रास आती हैं पिचें- सचिन
'अगर वर्ल्ड कप के दौरान बादल नहीं हुए, तो फिर बल्लेबाज ही मचाएंगे धमाल'
'वर्ल्ड कप जाने वाले भारतीय खिलाड़ी IPL में भी कर रहे धमाल, मिलेगा फायदा'
'ज्यादातर क्रिकेट पंडित इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पर खेल रहे हैं विजेता बनने का दांव'
2- ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया तूफान 'फोनी'
फोनी ने पुरी के गोपालपुर और चांदबली के पास दी पहली दस्तक
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश
नौसेना के दो जहाज, चीता हेलीकॉप्टर की तैनाती
कई इलाकों में बिजली गुल संचार सेवाए ठप
तूफान पहुंचने के 4-6 घंटे बेहद विनाशकारी माने जा रहे हैं
इसके बाद चक्रवाती तूफान फानी का असर कम होता चला जाएगा
सुरक्षा-राहत के लिए सरकार और प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
3- चक्रवाती तूफान फानी की चपेट में 10 हजार गांव
मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर
भारतीय रेलवे ने 223 ट्रेनों को रद्द किया
चक्रवाती तूफान फानी का सबसे ज्यादा प्रभाव ओडिशा में पड़ेगा
इससे ओडिशा के करीब 10 हजार गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे
स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है
ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट को आधी रात के बाद बंद कर दिया है
पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को रात साढ़े नौ बजे से बंद कर दिया गया है
4- शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
सभी आतंकी एक तीन मंजिला बिल्डिंग में छिपे हुए हैं
आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं
खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने चलाया ऑपरेशन
गुरुवार देर रात से ही सुरक्षाबलों ने गांव को घेर लिया था
जिस जगह आतंकी छिपे हुए हैं वहीं सुरक्षाबलों ने फायरिंग की
पहले सुरक्षाबलों को आतंकियों की संख्या के बारे में सेना को ठीक-ठीक जानकारी नहीं थी
5- आम्रपाली के अधिकारियों ने व्यक्तिगत खर्चों के लिए निवेशकों के पैसों का इस्तेमाल किया
आम्रपाली के अधिकारियों ने इन पैसों को अपनी सुख-सुविधाओं में उड़ा दिया
अधिकारियों ने निवेशकों के पैसों से महंगी गाड़ियां खरीदीं और शेयर बाजार में निवेश किया
सीएमडी अनिल शर्मा ने अपनी बेटी की शादी में कंपनी के लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए
अधिकारियों ने प्रफेशल फीस के रूप में करोड़ों की रकम ली जिसके वे हकदार नहीं थे
मामले की जांच कर रहे फारेंसिक ऑडिटरों ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया
ऑडिटर पवन के. अग्रवाल तथा रवि भाटिया ने 46 रजिस्टर्ड कंपनियों की जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट
ऑडिटर पवन के. अग्रवाल ने ग्रुप से जुड़ी मुखौटा कंपनियों और निदेशकों के अकाउंट की छानबीन की
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.