
नई दिल्ली। गृहमंत्रालाय ( home ministry ) और मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए CycloneNisarga ने आज दोपहर अलीबाग में लैंडफॉल कर लिया था। तब वहां बेहद तेज गति की आंधी चल रही थी। तेज बरसात हो रही थी। इसका असर जल्द ही मुंबई और दमन में भी देखने को मिलने का अनुमा लगाया जा रहा था। इससे पहले NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने जानकारी दी थी कि NDRF की टीमों ने कोलिवाड़ा औऱ अलीबाग में खतरे की संभावना वाले इलाकों से आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही चक्रवाती तूफान निसर्ग कमजोर पड़ गया। इससे मुंबई पर मंडरा रहा बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है।
- चक्रवात निसर्ग मुंबई से 94 किमी दूर अलीबाग के टकराया
- बेहद तेज गति की आंधियों से अलीबाग में भयावह मंजर
-लगातार मूसलाधार बरसात, सड़कों पर पेड़ गिरे
- चक्रवात के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात में रेड अलर्ट जारी
- नागरिकों से अपील - खुले स्थानों पर न जाएं
- चक्रवात के आने से पहले मुंबई में तेज बरसात
- बचाव और राहत कार्य के लिए NDRF की टीमें तैनात
- मुंबई पहुंचने से पहले ही चक्रवात निसर्ग कमजोर पड़ा
नई दिल्ली। मुंबई ( Mumbai ) के मेयर किशोरी पेडनेकर ने आज वर्सोवा जाने से पहले गिरगांव बीच का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी अग्निशमन सेवाएं, लाइफगार्ड और अन्य आपदा प्रबंधन दल स्टैंडबाय पर हैं। समुद्र के पास रहने वाले लोगों को निकाल लिया गया है।
नई दिल्ली। मौसम विभाग ( IMD ) की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए महाराष्ट्र के अलीबाग में #NisargaCyclone का लैंडफॉल हो चुका है। वहां बेहद तेज गति से चलती आंधियों की वजह से पेड़ गिर गए हैं। बेहद तेज बारिश हो रही है।
मुंबई और दमन में चक्रवाती तूफान के पहुंचने से पहले ही बेहद तेज गति का तूफान चल रहा है। मूसलाधार बरसात हो रही है। सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं। मुंबई में कोलीवाड़ा में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।
Cyclone Nisarga चक्रवाती तूफान बन गया है। यह मुंबई से 200 किलोमीटर दूर है। साइक्लोन दक्षिण पूर्व की तरफ बढ़ता हुआ रायगढ़ जिले के अलीबाग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक खतरनाक चक्रवाती तूफान के रूप में Cyclone Nisarga आज दोपहर 1 बजे 3 बजे बीच अलीबाग के दक्षिणी हिस्से से गुजरेगा। यह जानकारी मुंबई के मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने दी।
Cyclone Amphan ने ओडिशा और प. बंगाल में तबाही मचाई थी
ज्यादा दिन नहीं बीते, जब चक्रवाती तूफान अम्फान ( Cyclone Amphan ) ने ओडिशा और प. बंगाल में व्यापक तबाही मचाई थी, अब चक्रवाती तूफान निसर्ग ( CycloneNisarga ) का खतरा महाराष्ट्र और गुजरात पर मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान निसर्ग ( CycloneNisarga ) पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर महाराष्ट्र के तट की तरफ बढ़ा है। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई ( Mumbai ) से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है।
110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी आंधियां
गृहमंत्रालय के अनुसार आज दोपहर चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई और अन्य तटीय इलाकों से टकराएग। चक्रवात के असर की वजह से शहर में 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधियां चलेंगी और मूसलाधार बारिश होगी।
नई दिल्ली। मौसम विभाग ( IMD ) की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए महाराष्ट्र के अलीबाग में #NisargaCyclone का लैंडफॉल हो चुका है। वहां बेहद तेज गति से चलती आंधियों की वजह से पेड़ गिर गए हैं। बेहद तेज बारिश हो रही है।