
नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़ गई है। तेज हवाएं चलने की वजह पिछले दिनों गुणवत्ता में आए सुधार के बाद सोमवार की सुबह एक बार फिर प्रदूषण युक्त हवा के साथ ही हुई। अब भी हवा में गुणवत्ता की स्थिति 'खराब' कैटिगरी में ही बनी हुई है। हवा की गति की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार होना, इस मौसम के लिहाज से असामान्य बात है। केंद्र की ओर से संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (एसएएफएआर) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांकज् (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में हवा में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों तक गुणवत्ता का स्तर और गिरने वाला है। आपको बता दें कि शून्य से 50 अंक तक वायु गुणवत्ता सूचकांक को ''अच्छा, 51 से 100 तक ''संतोषजनक, 101 से 200 तक ''मध्यम, 201 से 300 के स्तर को ''खराब, 301 से 400 के स्तर को ''बहुत खराब और 401 से 500 के स्तर को ''गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।