विविध भारत

दिल्ली अग्निकांड: मौत को सामने देख शख्स ने दोस्त को मिलाया अंतिम फोन…दिया यह आखिरी संदेश

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग में 43 की मौत लेडी हार्डिग अस्पताल में भर्ती 10 घायलों में से नौ की मौत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती घायलों में 34 लोगों की हो चुकी मौत

2 min read
,,

नई दिल्ली। दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में रविवार को लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। लेडी हार्डिग अस्पताल में भर्ती 10 घायलों में से नौ की मौत हो चुकी है।

वहीं, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती घायलों में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बीच आग में फंसे एक शख्स की अपने परिवारवालों से अंतिम समय में हुई बातचीत का आडियो खूब वायरल हो रहा है।

फोन पर हुई बातचीत का यह आडियो जो भी सुन रहा है, अपने आप को भावुक होने से नहीं रोक पा रहा है।

दरअसल, तड़के 5.00 बजे के आसपास जब पूरी दिल्ली नींद के आगोश में डूबी हुई थी, तब आग में फंसा मुशर्रफ अली बिहार फोन मिला रहा था।

असल में मुशर्रफ अली अपने एक पड़ोसी दोस्त से अपनी अंतिम इच्छा बता रहा था। मुशर्रफ न केवल रो रहा था, बल्कि अपने दोस्त से कह रहा था कि कुछ ही देर में वह मरने वाला है और वह उसके बाद उसके परिवार को ख्याल रखे।

इस बीच मुशर्रफ अपने दोस्त को फोन कर कहता है कि...मोनू, भैया मैं आज खत्म होने वाला हूं...चारो ओर धुआं ही धुआं हैं, एक-एक सांस लेना मुश्किल हो रहा है और कुछ ही पलों में आग लगने वाली है यहां।

मुशर्रफ फिर कहता है...मोनू तुम करोल बाग आ जाना गुलजार से नंबर ले लेना...

फिर दोनों के बीच में यह वार्तालाप होता है...

मोनू: कहां, दिल्ली?

मुशर्रफ: हां..

मोनू: किसी तरह तुम निकलो वहां से...

मुशर्रफ: अब कोई रास्ता नहीं बचा...बस मैं खत्म हूं मैं भैया आज...मेरे बाद मेरे परिवार को ख्याल रखना...इस बीच मुशर्रफ कहता है कि अब सांस भी नहीं आ रहा है।

मोनू: पुलिस, फायर ब्रिगेड किसी नंबर पर कॉल कर बचने का प्रयास करो।


तभी मुशर्रफ का दम घुटने लगता है...मौत का सामने खड़ा देख वह रोने लगता है...और अल्लाह को याद करता है। फिर अचानक से मुशर्रफ की आवाज आने बंद हो जाती है और उसका दोस्त मोनू हेलो—हेलो करता है...

ये भी पढ़ें

Video: दिल्ली अग्निकाड़ पर मनोज तिवारी ने जताया दुख, कहा-बीजेपी देगी 5 लाख का मुआवजा

Updated on:
09 Dec 2019 08:50 am
Published on:
09 Dec 2019 08:32 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी