Delhi में Coronavirus के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,60,623 हो गई 24 घंटे में राजधानी में कोरोना वायरस के 834 नए मामले सामने आए
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) संक्रमण का प्रसार थमने का नहीं ले रहा है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus Case ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,60,623 हो गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 834 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन ( Containment Zone in Delhi ) की संख्या भी फिलहाल बढ़कर 2000 के पार निकल गई है। इस बीच दिल्ली में डेंगू ( Dengue in Delhi ) के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
कोरोना और डेंगू के इलाज का कोई अभी तक कोई 'स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल' नहीं
कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच डेंगू जैसी मौसमी बीमारी कोढ़ में खाज का काम कर रही हैं। वहीं, एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस और डेंगू का एक साथ संक्रमण (double attack of corona and dengue) लोगों के लिए ज्यादा घातक सिद्ध होगा, यही वजह है कि डॉक्टरों को भी इसके इलाज में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल,कोरोना और डेंगू के इस दोहरे संक्रमण के इलाज का कोई अभी तक कोई 'स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल' नहीं है।
सिसोदिया डेंगू पॉजिटिव मिले
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिलहाल कोरोना वायरस के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। यहां एक दिन बाद की गई जांच में भी सिसोदिया डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद गुरुवार को सिसोदिया को मैक्स हॉस्पिटल साकेत के आईसीयू में एडमिट किया गया। आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री 14 सितंबर को कोराना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही सिसोदिया दिल्ली के पहले कोरोना पॉजिटिव हाई प्रोफाइल व्यक्ति हैं।
कोरोना और डेंगू का एक साथ दोहरा हमला बहुत ही खतरनाक
उधर, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का इस्तेमाल फिलहाल केवल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए किया जा रहा है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर बीएल शेरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू के मामलों में अक्सर तेजी के साथ गिरने वाली प्लेटलेट्स को चढ़ाना पड़ता है। जिसके वजह से यह कोरोना के इलाज के बिल्कुल विपरीत है। ऐसी स्थिति में हेपैरिट का इंजेक्शन नहीं दिया जा सकता। शेरवाल ने बताया कि कोरोना और डेंगू का एक साथ दोहरा हमला बहुत ही खतरनाक है।