विविध भारत

दिल्ली के कोविड अस्पतालों में गहराया ऑक्सीजन संकट, मनीष सिसोदिया ने मांगी केंद्र सरकार से मदद

कोरोना महामारी के बीच जीवन रक्षक बनी ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली के अस्पतालों में इसकी आपूर्ति बिगड़ गई है और मरीजों की जान जोखिम पर बन आई है। दिल्ली के डिप्टी-सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

2 min read
Delhi COVID-19 Hospitals Oxygen supply crisis serious, Manish Sisodia requests Centre Govt

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देशभर में पैदा हुए संकट के बीच अब अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं और उनमें पहले से भर्ती मरीजों के सामने ऑक्सीजन सप्लाई का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में जब दिल्ली के कई अस्पतालों में सैकड़ों कोरोना मरीजों के लिए महज कुछ घंटों की ऑक्सीजन बची है, तब दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

दिल्ली के डिप्टी-सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा, "हम फिर से भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति का कोटा बढ़ाए क्योंकि वर्तमान में लगभग 18,000 मरीज शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। मैंने कई अस्पतालों का दौरा किया है। यूपी, हरियाणा आदि के लोग भी यहां इलाज करवा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक और मुद्दा ऑक्सीजन के परिवहन का है। मुझे एक रिपोर्ट मिली है कि हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ने ऑक्सीजन परिवहन करने वाले एक ट्रक को रोक दिया, जिससे आपूर्ति में देरी हुई।"

सिसोदिया ने बताया, "कल भी हमें इसी तरह के परिवहन मुद्दे का सामना करना पड़ा, हमें एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को फोन करना पड़ा, उसके बाद ही उन्होंने दिल्ली में ऑक्सीजन परिवहन शुरू करने में मदद की।"

वहीं, ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी पर इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के एमडी पी शिवकुमार ने कहा, "स्थिति काफी विकट है। हमारे यहां जो आपूर्ति हुई हैं, वो शायद आज आधी रात तक हमें सपोर्ट दे सकेंगी। अगर समय पर सिलिंडरों को नहीं भरा गया, तो गंभीर संकट हो सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें ऑक्सीजन की दैनिक आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण सिलिंडर फिर से नहीं भर पा रहे हैं। ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। हमारे पास लगभग 350 COVID-19 मरीज हैं और उन सभी को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति समय पर हो।"

गौरतलब है कि दिल्ली के तीस हजारी स्थित सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती 300 मरीजों को लगी ऑक्सीजन अब से कुछ ही देर में खत्म होने वाली है क्योंकि वहां सप्लाई करने वाली कंपनी लिंडे इंडिया ने आपूर्ति रोक दी है। जबकि सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती 58 कोरोना मरीजों के लिए भी अब करीब तीन घंटे की ऑक्सीन बची है। वहीं, मंगलवार को नासिक के एक अस्पताल में टैंक से ऑक्सीजन लीक होने के चलते 22 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया।

Updated on:
21 Apr 2021 06:59 pm
Published on:
21 Apr 2021 06:54 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर