विविध भारत

Delhi violence : अदालत का दीप सिद्धू मामले में बड़ा आदेश, पुलिस 2 बजे से पहले करे जवाब दाखिल

दिल्ली की अदालत ने साफ कर दिया है कि लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू मामले में फैसला लेने के काम को और आगे के लिए नहीं टाला जा सकता।
less than 1 minute read
deep siddhu
दिल्ली पुलिस आज दीप सिद्धू मामले में जवाब दाखिल करे।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में 26 जनवरी को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को बड़ा आदेश जारी किया है। दिल्ली पुलिस को जारी आदेश में अदालत ने आरोपी दीप सिद्धू के मामले में दो बजे से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है।

इस मसले पर दो बजे होगी सुनवाई

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला जज इस मामले की सुनवाई के लिए आज दोपहर 2 बजे फैसला करेंगे कि कौन सी अदालत मामले की आगे सुनवाई करेगी। दिल्ली की अदालत ने साफ कर दिया है कि दीप सिद्धू की जमानत याचिका लंबित है। इस मामले में अदालत और विलंब करने के मूड में नहीं है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया था। दीप सिद्धू के अलावा गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम की घोषित है।

Updated on:
31 Mar 2021 11:40 am
Published on:
31 Mar 2021 11:20 am
Also Read
View All
Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया