
नई दिल्ली। शुक्रवार तड़के भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित राज्य सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा है कि पांच फरवीर की सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मांपी गई। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 4.0 की तीव्रता का भूकंप आज सुबह 3.43 बजे सिक्किम में नेपाल-भारत सीमा के पास आया। अभी तक भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। न ही संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
24 घंटे में दूसरी बार भूकंप
आपको बता दें कि सिक्किम में 24 घंटे में ये दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार की सुबह सिक्किम में युक्सोम के पास रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार को सिक्किम में भूकंप 124 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 10.36 बजे लगभग आया था। भूकंप की तीव्रता 4.8 मांपी गई थी।