10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भावनगर टर्मिनस-बान्द्रा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 16 को

भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार, भावनगर टर्मिनस-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09024) 16 सितंबर को भावनगर टर्मिनस से शाम 5:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 7:25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बान्द्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09023) 15 सितंबर को बान्द्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 10:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
2 min read
Google source verification
Bhavnagar Terminus-Bandra Superfast Special Train on the 16th

फाइल फोटो

पर्युषण पर्व के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निर्णय

भावनगर. अहमदाबाद. वडोदरा. पर्युषण पर्व के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-बान्द्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
भावनगर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने कहा कि यह ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक एवं सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार, भावनगर टर्मिनस-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09024) 16 सितंबर को भावनगर टर्मिनस से शाम 5:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 7:25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बान्द्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09023) 15 सितंबर को बान्द्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 10:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में सिहोर, सोनगढ़, धोला, बोटाद, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं एसएलआरडी कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन नं. 09023 एवं 09024 की बुकिंग शुक्रवार से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

भावनगर परा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की शुरुआत आज से

भावनगर. आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल द्वारा भावनगर परा रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी की देखरेख में यह पहल की जा रही है। अतिरिक्त टिकट काउंटर शुक्रवार से अगले आदेश तक उपलब्ध रहेगा। इसका संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस काउंटर से यात्री अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

वडोदरा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मथुरिया ने संभाला कार्यभार

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद का कार्यभार राजेश मथुरिया ने संभाला।मथुरिया ने अपने अधिकारी पद के कॅरियर की शुरुआत इंदौर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद से की। उन्होंने मुंबई सेंट्रल तथा पश्चिम रेलवे के मुख्यालय चर्चगेट में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। पदोन्नति के बाद उन्हें रतलाम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया।
इसके बाद उन्हें पदोन्नत कर वडोदरा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया, उन्होंने 7 सितंबर को कार्यभार ग्रहण किया। मथुरिया ने यात्री सुविधाओं, वाणिज्यिक गतिविधियों एवं रेल राजस्व से संबंधित कार्यों में अनुभव प्राप्त किया है।