विविध भारत

दुश्मन को पलभर में तहस-नहस कर देगा होवित्जर K9 वज्र टैंक, जानिए इसकी शानदार खूबियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस K9 वज्र होवित्जर टैंक की सवारी कर भारतीय थल सेना को समर्पित किया है, उसकी खूबियां जानकर पड़ोसी मुल्कों में खलबली है।

less than 1 minute read
दुश्मन को पलभर में तहस-नहस कर देगा K9 वज्र होवित्जर टैंक, जानिए इसकी शानदार खूबियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने खुद के9 वज्र होवित्जर टैंक की सवारी की और जायजा लिया। मेक इन इंडिया के तहत बने इस टैंक से भारतीय थल सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर इस टैंक की खूबियां क्या हैं, जो इसे अन्य टैंकों से अगल बनाता है।

# के9 वज्र होवित्जर टैंक चारों दिशाओं में घूमकर दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। इससे पहले भारतीय सेना केसाथ एक जगह पर स्थिर वार करने वाले टैंक थे।

# के9 वज्र का इस्तेमाल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में किया जाएगा।

# भारत इस श्रेणी की तोपों को पाकिस्तान से सटी अपनी पश्चिमी सीमा पर तैनात करेगा।

# भारत ने इसके लिए साउथ कोरिया के की हथियार निर्माता कंपनी ‘हानवा टेकविन’ से समझौता किया है। भारत में लार्सन ऐंड टर्बो इसका साझेदार है।

# 2017 में एलएंडटी और हानवा टेकविन की साझेदारी में के9 वज्र होवित्जर टैंक का निर्माण शुरू हुआ था।

# इसके निर्माण के लिए तकरीबन 4,300 करोड़ रुपए की डील साइन हुई है।

# भारतीय सेना के लिए के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड' तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति का अनुबंध हुआ है।

Updated on:
19 Jan 2019 04:38 pm
Published on:
19 Jan 2019 04:28 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर