5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Car accident: ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद कार में ही फंसे थे एजीएम, पत्नी ने फोन किया तो एक्सिडेंट होने की दी जानकारी, गंभीर हालत में बाइक सवार ले गए थे अस्पताल

2 min read
Google source verification
Car accident

Demo pic

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर लुचकी घाट स्थित काली मंदिर के पास शुक्रवार की शाम सडक़ हादसे में मां कुदरगढ़ी एलुमिना रिफाइन कम्पनी के एजीएम की मौत (Car accident) हो गई। दरअसल वे काम खत्म कर कार से अंबिकापुर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसी बीच उनकी पत्नी का फोन आया तो उसने कहा कि मुझे जल्दी से अस्पताल में भर्ती करवाओ। इधर बाइक सवारों द्वारा गंभीर रूप से घायल एजीएम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रायपुर के एकता चौक लक्ष्मीनगर, टिकरापारा निवासी राजेश मिश्रा पिता शिव प्रसाद मिश्रा 45 वर्ष सरगुजा जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना रिफाइन कम्पनी में एजीएम (Car accident) के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार की शाम को ड्यूटी के बाद कार से वापस अंबिकापुर आ रहे थे।

इसी दौरान नेशनल हाइवे-43 में लुचकी घाट काली मंदिर के पास अज्ञात ट्रक (Car accident) का चालक कार को ठोकर मारकर भाग गया। हादसे के बाद वे कार में ही फंसे थे। शाम करीब 6.30 बजे जब उनकी पत्नी सरस्वती ने फोन किया तो उसने एक्सीडेंट होने की जानकारी दी तथा कहा कि उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाएं।

Car accident: बाइक सवारों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सवार पर रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार युवकों की नजर पड़ी और उन्होंने एजीएम को कार से निकालने में मदद की। इसके बाद परिजन उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में लेकर पहुंचे।

दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थी और स्थिति नाजुक थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत (Car accident) घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार से हो रहे हादसे

नेशनल हाइवे पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसे (Car accident) का कारण बन रहे हैं। हालांकि ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, इसके बावजूद इन जगहों पर रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। खासकर भारी वाहन के चालक बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में इनकी चपेट में आकर लोग जान गवां रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग