
Bike burnt after accident (Photo- Patrika)
प्रतापपुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात घाट पेंडारी के नीचे 11 नंबर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग (Car-bike accident) लग गई। इस दौरान बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलढा निवासी मनीष पिता रघुनंदन 28 वर्ष, भारत पिता स्वाधीरन 20 वर्ष व अनिल पिता गोरेलाल 19 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी के पास सामने से आ रही कार (Car-bike accident) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की तेल टंकी में घर्षण से तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई। आग ने बाइक सवार युवकों को भी अपनी चपेट (Car-bike accident) में ले लिया। इससे तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय के लिए तो यह आशंका भी जताई जाने लगी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया। इधर हादसे के बाद बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
वहीं कार चालक घटना के बाद मौके से फरार (Car-bike accident) होने का प्रयास कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में मिले दस्तावेजों के आधार पर कार बैढऩ क्षेत्र की बताई जा रही है। रेवटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल में बीएमओ डॉ. अजीत दीवान सहित चिकित्सकों की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। लेकिन हालत अत्यंत गंभीर (Car-bike accident) होने के कारण डॉक्टरों ने तीनों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनकी स्थिति गंभीर है। वे जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
Updated on:
04 Apr 2026 07:33 pm
Published on:
04 Apr 2026 07:33 pm
