
Accidental scorpio and BJP leader Kamlesh Chaubey (Photo- Patrika)
विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के कुम्दा-विश्रामपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह सडक़ हादसे (BJP Leader Died in Road Accident) में शिवनंदनपुर निवासी भाजपा नेता एवं व्यवसायी कमलेश चौबे की मौत हो गई। जबकि घटना में एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच फंस गई। इसके बाद चालक वाहन वहीं छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया। यहां से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी 60 वर्षीय कमलेश चौबे भाजपा नेता (BJP Leader Died in Road Accident) थे। वे किराना एवं पान मसाला व्यवसाय से भी जुड़े थे। बुधवार की सुबह वे अपने बाइक से व्यापारिक कार्य से कुम्दा-कसकेला क्षेत्र गए थे। काम पूरा कर वापस विश्रामपुर लौटने के दौरान कुम्दा मार्ग पर स्थित बाबा मस्तनाथ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे पीछे से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 29 एजी 0413 के चालक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।
इससे कमलेश चौबे (BJP Leader Died in Road Accident) सडक़ पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर विश्रामपुर पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिर पीएम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर उनके गृह ग्राम हासनदाग मेराल जिला गढ़वा झारखंड रवाना हो गए। स्व. कमलेश चौबे झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे के भाई थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दुर्घटना में व्यवसायी (BJP Leader Died in Road Accident) की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना (BJP Leader Died in Road Accident) में बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर घटना स्थल पर ही सडक़ किनारे नीचे फंस गया था, जिसमें सवार ग्राम पंचायत कसकेला निवासी 23 वर्षीय धरम पाल पैकरा को भी गंभीर चोट आई। उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन छोड़ कर भाग निकला। दुर्घटनाकारित वाहन ग्राम पंचायत कसकेला की बताई जा रही है।
Updated on:
13 May 2026 07:13 pm
Published on:
13 May 2026 07:13 pm
