4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hemp smuggling: पिट्ठू बैग में भरा था 3 लाख का गांजा, बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, चकमा देकर 3 फरार

Hemp smuggling: आबकारी उडऩदस्ता टीम ने की कार्रवाई, दो बाइक से 5 लोग रायगढ़ व जशपुर से आए थे गांजा की तस्करी करने, ताबड़तोड़ चल रही है कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Hemp smuggling

2 smugglers arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की देर रात संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने सीतापुर थाना क्षेत्र के राधापुर बैरियर के पास घेराबंदी कर 14 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जब्त गांजे की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों (Hemp smuggling) को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ और जशपुर जिले के कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा सप्लाई (Hemp smuggling) करने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने सिविल ड्रेस में राधापुर बैरियर के पास निगरानी शुरू की। रात करीब 9 बजे दो बाइक में सवार 5 लोग सुनसान जगह पर रुके।

टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, लेकिन 3 आरोपी भागने में सफल रहे। मौके से टीकेश्वर यादव निवासी लैलूंगा, जिला रायगढ़ और खिलेश्वर यादव निवासी राजाआमा, जिला जशपुर को गिरफ्तार (Hemp smuggling) किया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से पिट्ठू बैग में रखे 7-7 पैकेट, कुल 14 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही दो बाइक भी जब्त की गई, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

Hemp smuggling: दोनों को भेजा गया जेल

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (सी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान दीनू यादव, किशोर पैकरा और प्रदीप यादव के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी तलाश (Hemp smuggling) संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम कर रही है।

ओडिशा बॉर्डर का उठाते हैं फायदा

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जशपुर और रायगढ़ जिले ओडिशा सीमा से लगे होने के कारण गांजा तस्करी के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। ओडिशा में गांजा (Hemp smuggling) सस्ते दाम पर उपलब्ध होने के कारण तस्कर इसे छत्तीसगढ़ लाकर ऊंचे दाम में बेचते हैं।