विविध भारत

Farmer Protest : पंजाब के 50 हजार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

अमृतसर से हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना। सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में होंगे शामिल।

less than 1 minute read
kisan tractor
अमृतसर से हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना।

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन अब पहले से ज्यादा जोर पकड़ने लगा है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में शुक्रवार को पंजाब के अलग-अलग जिलों के 50 हजार से ज्यादा किसानों का जत्था लगभग 700 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर अमृतसर से दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। पंजाब के ये किसान व मजदूर दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे और किसान एकता की ताकत को मजबूती देंगे।

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए करेंगे मजबूर

किसान मजदूर संघर्ष समिति के एसएस पंधेर ने बताया है कि लगभग 700 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर दिल्ली की कुंडली सीमा की ओर किसान बढ़ रहे हैं। इस जत्थे में अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, मोगा और फाजिल्का जिलों के किसान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता, मोदी सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Updated on:
11 Dec 2020 10:52 am
Published on:
11 Dec 2020 10:30 am