विविध भारत

Farmer Protest : लाल किला मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, दिल्ली पुलिस के 394 जवान घायल

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद। 394 में से कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

less than 1 minute read
metro
दिल्ली पुलिस के 394 घायल जवान में से कई की हालत गंभीर।

नई दिल्ली। दो दिन पहले किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद से दिल्ली मेट्रो का संचालन सतर्कता के साथ किया जा रहा है। किसान आंदोलन और हिंसा को देखते हुए डीएमआरसी ने आज भी दो मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा है। दिल्ली मेट्रो ने सुबह जानकारी दी कि आज लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया है। वहीं ट्रेक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा में ताजा अपडेट यह है कि इसमें दिल्ली पुलिस के 394 जवान घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के एंट्री औक एग्जिट गेट्स को बंद रखा गया है। वहीं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट को बंद रखा गया है। बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही सामान्य है।

हमने बरती संयम

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए और हिंसा में भी शामिल रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा की इन घटनाओं में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अत्यंत संयम बरता और कोई जनहानि नहीं हुई है।

बता दें कि 26 जनवरी के मौके पर प्रदर्शनकारी किसान लाल किले के अंदर तक घुस गए थे। इस हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसवाले जख्मी हुए थे।

Updated on:
28 Jan 2021 09:28 am
Published on:
28 Jan 2021 09:18 am