विविध भारत

Farmer Protest : गाजीपुर बॉर्डर पर आने-जाने वाला मार्ग दोनों तरफ से बंद, इंटरनेट की स्पीड हुई कम

नेशनल हाइवे 24 दोनों तरफ से बंद। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से उठाया ये कदम।
less than 1 minute read
gazipur border
राकेश टिकैत ने इंटरनेट सेवा बाधित करने पर जताया ऐतराज।

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनो के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच आंखमिचौली का खेल जारी है। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर से लगते राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के आने और जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है।

वहीं गाजीपुर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा की गति को कम कर दिया गया है। जबकि पुलिस सुरक्षा को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। इंटरनेट सेवा की गति कम करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रशासन से नाराजगी भी जाहिर की है।

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले दो महीने से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। दूसरी तरफ सिंधु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर से किसानों को हटाने को लेकर पिछले दो दिनों से आसपास के गांव के लोग भी विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। सिंधु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़पें भी हुई थी।

Updated on:
30 Jan 2021 01:17 pm
Published on:
30 Jan 2021 12:59 pm