
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान अभी भी हरियाणा-दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी किसानं दिल्ली में रामलीला मैदान या जंतर.मंतर पर प्रदर्शन की जिद पर अड़े हैं। जबकि केंद्र सरकार ने किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी संत समागम ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी है। फिलहाल प्रदर्शन स्थल को लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। इस लिहाज से आज सिंधु बॉर्डर पर फिर तनाव देखने को मिल सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का भारी बंदोबस्त सिंधु बॉर्डर पर किया गया है।
झड़प के बाद दिल्ली में प्रवेश की मिली इजाजत
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प के बाद केंद्र सराकर ने आंदोलनकारी किसानों को देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी थी। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-पंजाब से आए हजारों किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी है। ये प्रदर्शनकारी अभी सिंघु बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं और बुराड़ी जाने से इनकार कर रहे हैं। दिल्ली में एंट्री मिलने के बाद हरियाणा में भी कई जगहों पर रोके गए किसानों को आगे बढ़ने की इजाजत दे गई।