विविध भारत

किसानों ने जताया आक्रोश, सरकारी सुविधाओं के उपयोग से इनकार किया

Highlights बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में एकत्रित हुए किसानों ने जताया विरोध। कहा, हम सहानुभूति रखने वालों से मदद लेते हैं, लेकिन सरकारों से नहीं।
less than 1 minute read
farmer protest

नई दिल्ली। कृषि बिल (Agricultural Bill) के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में एकत्रित हुए किसानों ने सरकारी सुविधाओं के उपयोग से इनकार कर दिया है।

एक किसान नेता कहना है,"संघर्ष हमेशा लोगों की अपनी क्षमताओं के आधार पर होता है। हम सहानुभूति रखने वालों से मदद लेते हैं, लेकिन सरकारों से नहीं। वे केवल वोट हासिल करने के लिए काम करते हैं।"

अब ये आंदोलन (Kisan Andolan) पंजाब से निकलकर धीरे-धीरे कई राज्यों में फैल गया है। पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले कई दिनों से नए कृषि बिल के विरोध में खड़े हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह और किसान नेताओं के बीच मंगलवार रात को हुई बैठक विफल होने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच आज होने जा रही बैठक अब नहीं होगी।

बुधवार को सरकार ने किसानों को कृषि कानून में संशोधन का लिखित प्रस्ताव दिया है। इस पर किसान नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर बैठक की। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को नहीं माना है। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी की मांग की है। किसान नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जब तक तीनों बिल वापस नहीं होते हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Updated on:
09 Dec 2020 08:02 pm
Published on:
09 Dec 2020 07:49 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान