
Surajpur Road accident, (शव की प्रतीकात्मक तस्वीर)
रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर बस स्टैंड के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत (Death in Road accident) हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दरअसल दोनों बाइक पर 2-2 युवक सवार थे। हादसे में युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर निवासी राजेंद्र पिता छोटेलाल उम्र 23 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक सीजी 29 एजे 2983 से गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे जगन्नाथपुर से रामानुजनगर आया था। उसके साथ बाइक पर गांव का ही नमन राज पिता तपेश्वर भी सवार था।
बताया जा रहा है कि जब वे रामानुजनगर बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजेड 2851 से जबरदस्त भिड़ंत (Bike accident in Surajpur) हो गई। उक्त बाइक को ग्राम गोकुलपुर निवासी दिनेश पिता रायसिंह चला रहा था, जबकि उसके साथ ग्राम सुरता निवासी दीपू पिता गोरेलाल सवार था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सडक़ पर जा गिरे। हादसे में राजेंद्र को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Young man died in road accident) हो गई, जबकि नमन राज, दिनेश और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच उपरांत राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
इधर डॉक्टरों ने घायल नमन राज, दिनेश एवं दीपू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
हादसे (Accident) की सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देख माता-पिता सदमे में आ गए। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।
Updated on:
11 Jun 2026 09:11 pm
Published on:
11 Jun 2026 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
