
Sky lightning (Demo pic)
सूरजपुर/रामानुजनगर/बतौली। सरगुजा व सूरजपुर जिले में आकाशीय बिजली (Sky lightning fell) गिरने की अलग-अलग घटना में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। सूरजपुर में खेत में काम करने गए 2 युवकों के ऊपर आसमानी आफत आ गिरी, जबकि सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में फसल देखने खेत में गई महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। तीनों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि बारिश के सीजन में तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं।
पहली घटना में सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम नमदगिरी में हुई। मंगलवार को यहां रहने वाला विनय देवांगन (३५) अपने खेत में काम करने गया था। इसी दौरान बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली (Sky lightning in Surajpur) गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तिवरागुड़ी कुड़ेलीहापारा निवासी धर्मेंद्र साहू पिता देव नारायण साहू उम्र 20 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को धर्मेंद्र ग्राम उमापुर स्थित अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा।
घटना के समय उसके परिजन भी खेत में मौजूद थे। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत (Death due to sky lightning) घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तीसरी घटना में सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत निवासी एक महिला की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम बोदा के बैगापारा निवासी चंद्रमुनि पति सुखराम उम्र 56 वर्ष सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अपने नए बोयरगोड़ा स्थित खेत में लगी फसल देखने गई थी। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए शाम को मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि नए घर के समीप ही महिला की लाश पड़ी थी। आकाशीय बिजली (Sky lightning in Surguja district) की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
Updated on:
28 Jul 2026 07:52 pm
Published on:
28 Jul 2026 07:52 pm
