27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार-मोहब्बत में मिला धोखा! दूसरे लड़के से बात करने पर GF को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Murder Case: सूरजपुर के नेहरू पार्क में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हुआ। दूसरे युवक से बातचीत के शक में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Google source verification
Love Affair Murder Case

Love Affair Murder Case: प्यार-मोहब्बत में मिला धोखा(photo-patrika))

Love Affair Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेम संबंध का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। नेहरू पार्क में रविवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से भी बातचीत करती है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

Girlfriend Killed by Boyfriend: नेहरू पार्क में हुआ खूनी हमला

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क की है। जानकारी के अनुसार, रितेश राजवाड़े और राधिका राजवाड़े के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रविवार को दोनों की मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि रितेश को राधिका पर दूसरे युवक से बात करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया।

गले पर किए ताबड़तोड़ वार

गुस्से में आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाला और राधिका के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवती जान बचाने के लिए कुछ दूर तक भागी, लेकिन पार्क परिसर में ही गिर पड़ी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राधिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नेहरू पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही, मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जंगल से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी रितेश राजवाड़े को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की और बताया कि उसे राधिका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने पर आपत्ति थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त करने और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि रिश्तों में अविश्वास और हिंसा किस तरह एक जिंदगी को खत्म कर सकती है।