26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Crime: दुकान से 2.10 लाख के मोबाइल, एलईडी ले उड़े थे चोर, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, नदी में फेंक दिया था सामान

Surajpur Crime news: दुकान की दीवार में की थी सेंधमारी, पकड़े न जाएं, इस वजह से दुकान में लगा सीसीटीवी भी साथ ले गए थे चोर, सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए
2 min read
Google source verification
Theft in mobile shop

Surajpur crime, पुलिस गिरफ्त में मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले की प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका स्थित मोनू मोबाइल दुकान से सप्ताहभर पूर्व अज्ञात चोर 2 लाख 10 हजार रुपए के मोबाइल समेत अन्य सामान ले उड़े (Theft in Mobile Shop) थे। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने 9 मोबाइल एक चबूतरा के पास छोड़ दिया था जबकि 4 मोबाइल समेत सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान नदी में फेंक दिए थे। इस मामले में पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी थी। इसी बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

18 जुलाई 2026 को ग्राम सलका निवासी कृष्ण कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17-18 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनकी मोनू मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार तोडक़र अंदर घुसे और 16 मोबाइल फोन, 2 सीसीटीवी कैमरे, एक एलईडी टीवी तथा 2000 रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी (Theft in Surajpur) गए सामान की कुल कीमत 2 लाख 86 हजार 550 रुपए आंकी गई थी।

मामले में थाना प्रेमनगर में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस की सक्रियता से घबराकर चोरी के 9 मोबाइल फोन कबीर चबूतरा के पास छोडक़र फरार हो गए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया।

मामले में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी के आरोपी मुनेश्वर सिंह उइके पिता जगम्बर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी धुमाडांड़, दिलीप कुमार उर्फ मंगलू पिता देवी प्रसाद अगरिया उम्र 20 वर्ष निवासी टाकर, एक विधि से संघर्षरत बालक तथा मुल्ले प्रताप सिंह पिता जगराम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी धुमाडांड़ को मामले में पकड़ (Thieves arrested) लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विराट बिशी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Surajpur theft case: ये सामान नदी में फेंक दिए थे

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि 4 मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे और एलईडी टीवी नदी में फेंक दिए थे। उनकी निशानदेही पर 3 और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि अपचारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।