26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur News: घुनघुट्टा नदी में नहाने कूदा 10 वर्षीय बालक बहा, दूसरे दिन आधा किमी दूर मिली लाश

Surajpur drowned news: दो दोस्तों के साथ शाम को साइकिल से निकला था मासूम, नदी में बह जाने के बाद डर से दोस्तों ने घर में नहीं बताया, साइकिल से हुई पहचान
2 min read
Google source verification
Innocent child drowned in river

Surajpur news, नदी में डूबे बालक का शव निकालकर लाया गया बाहर (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। सूरजुपर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 10 वर्षीय मासूम अपने दोस्तों के साथ शनिवार की शाम घुनघुट्टा नदी की ओर गया था। इसी बीच वह नहाने के लिए नदी में कूद (Innocent drowned in river) गया। नदी में बहाव तेज होने के कारण वह तैरकर निकल नहीं सका और बह गया। यह देख उसके दोस्त भागकर घर आ गए, लेकिन डर से यह बात घरवालों को नहीं बताई। इसी बीच नदी के पास एक युवक युवक ने साइकिल व कपड़े पड़े देखे तो सोशल मीडिया पर उसने उसे वायरल कर दिया। बाद में पता चला कि बालक डूब गया है। सूचना मिलते ही बालक के परिजन व जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह उसकी घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर लाश मिली।

जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजनगर निवासी 10 वर्षीय योगेंद्र राजवाड़े पिता देवधन राजवाड़े शनिवार की शाम करीब 5 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। वह अपने 2 दोस्तों के साथ घूमते हुए ग्राम पंचायत हर्राटिकरा स्थित घुनघुट्टा नदी के किनारे पहुंच गया। यहां उसने साइकिल खड़ा किया और कपड़े खोलकर रख दिए।

फिर व नदी में नहाने के लिए कूद (Child jumped in river) गया। उसे अंदाजा नहीं था कि पानी का बहाव तेज है, इस वजह से वह तेज बहाव में बह गया। यह देख साथ गए उसके दोस्त हड़बड़ा गए और भागते हुए अपने-अपने घर पहुंचे। उन्होंने डर से यह बात न तो अपने और न ही योगेंद्र के घरवालों को बताई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई साइकिल-कपड़े

कुछ देर बाद गांव का ही एक युवक घुनघुट्टा नदी के पास से गुजर रहा था। उसने वहां साइकिल व कपड़े पड़े देखे तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral on social media) कर दिया। इसके बाद साइकिल व कपड़े की पहचान योगेंद्र के रूप में हुई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर परिजन पहुंचे, इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरु की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

Child drowned in river: सुबह आधा किमी दूर मिली लाश

रविवार की सुबह बालक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान (Rescue) चलाया गया। इस बीच उसकी लाश घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मिली। नदी में कूदने के साथ ही बालक ज्यादा पानी और तेज बहाव के कारण डूब गया था और उसकी मौत हो गई थी। रातभर में उसकी लाश आधा किमी दूर तक पहुंच गई थी। बेटे का शव देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।