
कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण कराने गई पुलिस पर लाठी डंडे से हमला ( photo - Patrika )
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदनपुर और धरमपुर में कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों में हमला कर दिया। लाठी डंडे से लैस ग्रामीणों ने दौड़ा- दौड़ाकर पुलिसकर्मियों को मारा है। इस वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी विवाद के बाद जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन नहीं दें चाह रह हैं। पुलिस जबरदस्ती भूमि अधिग्रहण करना चा रही है। वहीं आज जब पुलिस की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा दौड़ाकर मारा। हमले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल गांव में तनाव है, मदनपुर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है।
दरअसल अधिग्रहण के दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने थे। इस बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई और पुलिस ने पहले लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर ही पुलिसकर्मियों को उल्टे पाव लौटना पड़ा।
पुलिस को पहले से विरोध की आशंका थी, जिसके चलते पर्याप्त तैयारी और अतिरिक्त बल के साथ टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इतने बड़े स्तर पर हिंसक विरोध की उम्मीद नहीं थी।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, पूरा विवाद भूमि अधिग्रहण को लेकर है। ग्रामीण जमीन देने का विरोध कर रहे हैं और उनका साफ कहना है कि, वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। विरोध के चलते ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जाम कर दिया है।
Updated on:
24 Jul 2026 01:35 pm
Published on:
24 Jul 2026 10:45 am
