
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कैब ड्राइवर द्वारा महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। कैब प्रोइवाइडर कंपनी एक ड्राइवर में यहां महिला सिंगर के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि विरोध करने पर उसको रेप की धमकी भी दे डाली। जानकारी के अनुसार महिला सिंगर ने अपने मोबाइल फोन पर कैब को बुक किया था। कैब में महिला सिंगर के साथ उनकी बूढी मां भी थी। इस बीच कैब ड्राइवर ने गाड़ी चलाते हुए फोन लगा लिया और किसी से बात करने लगा। इस पर महिला सिंगर ने ऐतराज जताया और कैब ड्राइवर को फोन रखकर सावधानी पूर्वक गांड़ी चलाने की बात कही। बावजूद इसके कैब ड्राइवर लापरवाह ढंग से गाड़ी चलाता रहा। इसके बाद एक बार फिर महिला सिंगर ने ड्राइवर को कार चलाते समय फोन पर बात करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा।
तभी अचानक कैब ड्राइवर ने महिला पर चिल्लाना शुरू कर दिया और बदतमीजी भरे लहजे में बातचीत करने लगा। यहां तक कि उसने महिला को यह धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने फिर से कुछ बोला तो वह उसका रेप कर देगा। यही नहीं ड्राइवर ने महिला सिंगर से यह भी कहा कि उसके पास उसके घर का पता और वह घर पर आकर भी उसके साथ कुछ गलत कर सकता है। ड्राइवर के इस रवैये से महिला सिंगर बुरी तरह से घबरा गई और ट्रैफिक सिग्नल पर कैब के रुकते ही उसने वहां खड़े पुलिस वालों का देख चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की मदद को पहुंची पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कैब को सीज कर दिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। महिला सिंगर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कैब ड्राइवर के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर छेड़खानी और हत्या की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उधर, इस घटना की खबर जैसे ही कैब कंपनी को मिली तो उसने ड्राइवर की गलती पर माफी मांगी। कंपनी की ओर से कहा गया कि इस घटना काफी निंदनीय है और इस मामले में कैब के ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि कैब के ड्राइवर द्वारा किसी महिला के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले समाने आते रहे हैं। इसी साल अप्रैल में एक कैब में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई थी, जबकि 2014 में राजधानी दिल्ली के एक कैब चालक शिवकुमार यादव ने एक महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।