25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन आइडल के आॅडिशन से हुआ बाहर तो गर्लफ्रेंड ने किया किनारा, युवक ने रेत दिया गला

देश की राजधानी स्थित बारापुला पुल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सनकी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:11 PM IST

 Idol Audition

इंडियन आइडल के आॅडिशन से हुआ बाहर तो गर्लफ्रेंड ने किया किनारा, युवक ने रेत दिया गला

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित बारापुला पुल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सनकी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने युवती के टुकड़े कर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद हत्यारे ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली की निजामुद्दीन इलाके में रहने वाला रिजवान खान अपने मोहल्ले का रॉकस्टार था। रिजवान गिटार और बांसुरी बजाने में माहिर था। कमाल की बात तो यह है कि उसने यह सब यूट्यूब से वीडियो देखकर ही सीखा था।

सर्जिकल स्ट्राइक: पीओके में ऐसे दाखिल हुए थे भारतीय जांबाज, 4 घंटे में 38 दुश्मन किए थे ढेर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुसार दो साल पहले रिजवान ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सालाना उर्स में बेहतरीन परफॉर्म किया था। इसी उर्स कार्यक्रम में साइमा नाम की एक लड़की से उसकी मुलाकात हुई, जो उसकी परफॉर्मेंस से काफी काफी प्रभावित थी। इस दोनों ने एक-दूसने का फोन नंबर ले लिया और बातचीत करने लगे। हालांकि रिजवान और साइमा दोनों के ही परिजनों को इस रिश्ते से आपत्ति नहीं थी। लेकिन दोनों के बीच बात तब बिगड़ी जब रिजवान इंडियन आइडल के ऑडिशन सफल नहीं हो पाया। उस दिन के बाद से साइमा उसको अनदेखा करने लगी। साइमा के बदले व्यवहार को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

एनसीपी में बढ़ी दरार, तारिक अनवर के बाद अब मुनाफ हकीम ने भी छोड़ी पार्टी

रिपोर्ट के अनुसार एक दिन रिजवान ने साइमा को फोन पर किसी और से बात करते देखा तो वह भड़क उठा। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। बीते रविवार को रिजवान के भाई समीर ने साइमा को फोन दोनों के बीच विवाद खत्म करने के लिए घर पर बुलाया। घर पर भी साइमा और रिजवान में झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में आकर साइमा पर चाकू से वार कर दिया। गले पर हुए वार से साइमा ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद रिजवान ने साइक के शव के कई टुकड़े कर भाई के मदद से बारापुला पुल के पास फेंक दिया।