
गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिणी पूर्वी इलाके में एक पार्क के अंदर बीते गुरुवार को 26 वर्षीय एक महिला वकील के साथ रेप करने की कोशिश करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक के बाद एक पोस्ट कर अपने साथ हुए वारदात के बारे में बताई थी। महिला ने कहा था कि वह गुरुवार को कैलाश हिल्स में अमर कॉलोनी के सेंट्रल पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते पर टहल रही थी। उन्होंने आगे लिखा कि अचानक मुझे लगा किसी ने मुझे पकड़ लिया है और पार्क के भीतर खींच रहा है। कुछ सेकेंड में मुझे एहसास हो गया कि मैं अब पार्क के अंदर हूं। एक शख्स मेरे साथ रेप करने की कोशिश कर रहा है। इसपर मैंने तुरंत शख्स को झटकते हुए उसके चेहरे पर जोरदार वार किया। उन्होंने आगे कहा कि इस पार्क में घुसना आसान नहीं है क्योंकि इसके दरवाज में दो बाड़ लगे हैं।
आरोपी शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें महिला ने आगे कहा कि जब उसने आरोपी शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो पलट कर उस पर वार कर दिया और दीवार फांदकर फरार हो गया। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि महिला वकील ने अपने साथ एक पुलिस अधिकारी को वारदात के स्थान पर ले गई। जहां से आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शख्स की उम्र 30 वर्ष है और मजदूरी का काम करता है, जो पास में ही झुग्गियों में रहता है। इधर महिला वकील ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को संवेदनशील तरीके से नहीं लिया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की गई है और आगे विस्तार से इसकी जांच की जा रही है।
Published on:
24 Sep 2018, 6:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.