25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज होने के बाद हुआ फरार

दिल्ली पुलिस के एसीपी रमेश दहिया पर रेप, छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप। केस दर्ज होने के बाद हुआ फरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 24 Sep 2018, 3:54 PM IST

delhi police

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज होने के बाद हुआ फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के एसीपी पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद आरोपी एसीपी रमेश दहिया फरार हो गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच आरोपी एसीपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

एसीपी पर रेप, छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप

एक महिला ने एसएचओ से प्रमोट हुए एसीपी रमेश दाहिया पर रेप, बेटी से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि रेप के दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ बार-बार रेप किया। इतना ही नहीं एसीपी पर महिला के नवजात बच्चे को अगवा करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ता की शिकायत सीनियर अफसरों के संज्ञान में जैसे ही पहुंची, सदर बाजार थाने में एसीपी के खिलाफ आईपीसी 376, 506, 363, 328, 34 और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार को यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। केस दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह फरार हो गया।

यह है पूरा मामला...

पुलिस के मुताबिक , 33 साल की पीड़ित महिला परिवार के साथ सदर बाजार में रहती हैं। उसके चार बच्चे हैं। महिला ने अपनी कंप्लेंट में लिखा है कि 2 नवंबर 2016 को एक मुकदमे के सिलसिले में वह अपने पति के साथ सदर बाजार थाने गई थी। वहां पहली बार तत्कालीन एसएचओ रमेश दहिया से उनकी मुलाकात हुई। तभी से रमेश का उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच 16 मार्च 2017 को महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला का आरोप है कि अप्रैल 2017 में रमेश दोपहर के समय उनके घर आया, चाय पीने की बात की। आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और मोबाइल से उनकी विडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करते हुए बार-बार रेप करता रहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि एसीपी ने उसे शादी का झांसा भी दिया। इसी बीच उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई और उसने एसीपी से शादी करने की बात कही। लेकिन, उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसपर अबॉर्शन कराने के लिए भी दबाव डालने लगा। मार्च, 2018 में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जून महीने में महिला अपने मां के यहां गई थी। उसी बीच एसीपी उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ किया और रेप का वीडियो भी दिखाया। महिला का आरोप है कि इस बीच उसे काफी प्रताड़ित किया गया, उसके बच्चे का अपहरण कर लिया गया और मामले को दबाने की धमकी भी दी गई। इसी, बीच दहिया का प्रमोशन हो गया और वह सिक्योरिटी विभाग में चला गया। इधर, महिला ने मजबूर होकर मंगलवार को सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने छानबीन के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया और केस की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है।