25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड की बेटी के साथ 10 बार किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 160 साल की सजा

अमरीका में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की 10 साल की बेटी के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 23 Sep 2018, 4:03 PM IST

omg

गर्लफ्रेंड की बेटी के साथ 10 बार किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 160 साल की सजा

नई दिल्ली: अमरीका में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की 10 साल की बेटी के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट ने उसे 160 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस शख्स की इस करतूत को जघन्य अपराध मानते हुए 136 साल तक पैरोल दिए जाने की भी पाबंदी लगाई है। वहीं, बच्ची की मां यानि शख्स की गर्लफ्रेंड पर भी कोर्ट को गुमराह करने और बेटी का अबॉर्शन करवाने की कोशिश करने का दोषी मानते हुए ट्रायल चलाया जाएगा। वह अपने ब्वाॅयफ्रेंड को बचाना चाहती थी।

मां के ब्वाॅयफ्रेंड ने बेटी से दस बार किया रेप


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां और उसकी 10 साल की बेटी अटलांटा में रहते थे। महिला का निकोलस से अफेयर शुरू हो गया और वह भी मां-बेटी के साथ ही रहने लगा। कुछ महीनों बाद तीनों अटलांटा छोड़कर इंडियाना में रहने लगे। इसी दौरान 34 साल के निकोलस ने दस से अधिक बार मासूम के साथ रेप किया। निकोलस ने पहली बार बच्ची का रेप तब किया था, जब वह सिर्फ 8 साल की ही थी।

12 साल की उम्र में पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

पीड़िता की उम्र इस वक्त 12 साल है और सितंबर 2017 में रेप के कारण ठहरे गर्भ से उसने एक बेटे को जन्म दिया। अपने बचाव में निकोलस ने कोर्ट में कहा कि उसने कभी बच्ची के साथ संबंध नहीं बनाए। उसकी गर्लफ्रेंड ने ही अपनी बेटी के शरीर में जबरन उसका स्पर्म डाल दिया था।

बेटी का अबाॅर्शन करवाकर ब्वाॅयफ्रेंड को बचाना चाहती थी मां


बता दें, जब मां को अपनी बेटी के गर्भवती होने का पता चला था तो उसने अबॉर्शन करवाना चाहा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। वह नहीं चाहती थी कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में लोगों को पता चले। कोर्ट ने उसपर भी अपराधी का साथ देने और गुनाह छुपाने के लिए ट्रायल चल रहा है।