विविध भारत

मुंबई: भारी बारिश के चलते रनवे पर कीचड़ में फिसला विमान, स्कूल कॉलेज बंद

दरअसल मुंबई में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू है। बुधवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2017, 1:27 AM IST
mumbai airport, mumbai heavy rain, mumbai rain

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक विमान में 183 यात्रियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। रात दस बजे के बाद से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी उडा़नों को रोक दिया गया है। स्पाइस जेट ने विमान के बारे में ज़्यादा जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट नं SG-703 जो वाराणसी से मुंबई आ रहा थी और इसमें कुल 183 पैसेंजर सवार थे। रनवे संख्या 27 पर कीचड़ होने की वजह से लैंडिंग के दौरान फ्लाइट का पहिया फंस गया। इस हादसे की वजह से खराब मौसम के चलते पहले से देरी से चल रही फ्लाइट्स और ज्यादा प्रभावित हुई है।

SpiceJet flight overshot runway on landing at Mumbai airport & got stuck in mud. Chutes deployed for passengers. No fire or smoke reported pic.twitter.com/h33SmEDtra— ANI (@ANI) 19 September 2017

स्कूल कॉलेज बंद

दरअसल मुंबई में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू है। आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों दक्षिणी मुंबई, कांदिवली, बोरीवली, अंधेरी और भांडुप में जमकर बरिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि दिवाली की छुट्टी काट कर एक छुट्टी दी जा रही है।

Tomorrow's holiday will be compensated by reducing one holiday from Diwali vacations: Maharashtra Education Minister Vinod Tawde— ANI (@ANI) 19 September 2017

कई इलाकों में सावधानी बरतने के निर्देश

वहीं मुंबई में रेलवे ट्रैक और छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर पानी भर गया। कम दृश्यता के चलते एयरपोर्ट पर कई उड़ानें को रद्द कर दिया गया। वहीं शहर कई इलाकों में मंगलवार को ऑफिसों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। बीएमसी ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। वहीं कोंकण के सिंधुदुर्ग में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर बारिश हुई है। गोवा : समुद्र में नहीं जाने की सलाह गोवा सरकार के लाइफगार्ड एजेंसी ने सोमवार को लोगों को सलाह दी कि कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के मद्देनजर 21 सितंबर तक समुद्र में न जाएं, चेतावनी के रूप में तट पर लाल झंडे लगाए गए हैं।

Published on: