6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में बारिश, ​क्रिकेट के भगवान ने लोगों से की खास अपील

बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है और कई लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। क्रिकेट के भगवान ने लोगों से एक खास अपील कर दी है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nikhil Sharma

•

Updated: 29 Aug 2017, 3:25 PM IST

Sachin Tendulkar,mumbai Rain Alert

Sachin Tendulkar,mumbai Rain Alert

मुंबई। सुबह से हो रही लगातार बारिश ने मुंबईकरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है और कई लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा, इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं। अब बारिश के चलते ही क्रिकेट के भगवान ने लोगों से एक खास अपील कर दी है।


घरों से ना निकले बाहर
सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की बारिश को देखते हुए लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। सचिन ने अपने टि्वटर अकाउंट से लिखा कि भारी बारिश की संभावना है। कृपया लोगों से अपील है कि वह घरों में लौट जाएं और सुरक्षित रहें। साथ ही मुंबई पुलिस और जो भी इस समस्या से निपटने के लिए काम कर रहे हैं उनको सलाम। सचिन ने साफ तौर पर लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर नहीं निकले। जाहिर है सचिन तेंदुलकर भी 26 जुलाई 2005 में मुंबई की बारिश को भूले नहीं होंगे, जब भारी बारिश के चलते लोग जाम में फंस गए थे, जिससे निकले में उन्हें बहुत दिन लग गए थे। इसके चलते पूरी मुंबई थम सी गई थी। बता दें कि इस समय मुंबई में गणेश चतुर्थी त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है।


घनघोर बारिश ने मुंबई के लोगों को 26 जुलाई, 2005 की याद दिला दी है, जब भीषण बारिश के चलते सैंकड़ों लोगों की जान चली गई थी और शहर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में 840 एमएम बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि आज शाम मुंबईकरों को समुद्री उफान का सामना भी करना पड़ सकता है, शाम करीब 4:35 बजे हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा मुंबईकरों को सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते तीन घंटे में पूरे एक दिन के बराबर बारिश हो चुकी है।