विविध भारत

ब्रेन सर्जरी के बाद Pranab Mukherjee की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Former President Pranab Mukherjee की बताई जा रही हालत गंभीर Pranab Mukherjee को Army Hospital में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

2 min read
ब्रेन सर्जरी के बाद Former President Pranab Mukherjee की हालत गंभीर, हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Former President Pranab Mukherjee ) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ( Army Research and Referral Hospital )
में वेंटिलेटर सपोर्ट ( Ventilator support ) पर रखा गया है। हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार ब्रेन सर्जरी ( Brain surgery ) के बाद पूर्व राष्ट्रपति की हालत में सुधार देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी ( Pranab Mukherjee ) को 10 अगस्त को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जांच में सामने आया कि उनके ब्रेन में एक एक बड़ा थक्का है, जिसकी वजह से उनकी जान बचाने के लिए सर्जरी करना जरूरी हो गया था। इमरजेंसी सर्जरी के बाद भी प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनको वेंटिलेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव ( Pranab Mukherjee Corona Positive ) भी पाए गए हैं।

दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति को जब ब्रेन सर्जरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया तो यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रणब मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रणब ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक "एक अलग इलाज के लिए अस्पताल आया हूं और यहां आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें और कोविड-19 का टेस्ट कराएं।" वही, पूर्व राष्ट्रपति के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर के बाद कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। इा बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि "पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दा के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर से काफी चिंतित हूं। मेरी प्रार्थनाएं प्रणब मुखर्जी और उनके परिवारवालों के साथ में हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और लोकजन शक्ति के नेता रामविलास पासवान ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की थी।

Updated on:
11 Aug 2020 08:52 pm
Published on:
11 Aug 2020 05:27 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत