विविध भारत

जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल 5 आतंकियों को मार गिराया गया है।

2 min read
जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के किलोरा गांव में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। खबर है कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने चार हिज्बुल के आतंकियों को ढेर कर दिया। शुक्रवार रात को लश्कर का एक आतंकी भी मार गिराया गया था। इलाके में सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन यानी कासो चलाया हुआ है। बता दें कि ये एनकाउंटर शुक्रवार रात से शुरू हुआ था। शुक्रवार की शाम को गोलीबारी बंद हो गई थी। शनिवार सुबह फायरिंग फिर से शुरू हो गई। आज मारे गए चार आतंकियों की मारे जाने के बारे में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर पुष्टि कर दी है। साथ ही जवानों की भी तारीफ की है।

लश्कर का आतंकी ढेर
शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर हुई इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान उमर मलिक के रूप में हुई है। उमर लश्कर-ए-तैयाबा से जु़ड़ा हुआ था। उसके शव के पास से एक एके 47 बंदूक मिली है।

Patrika .com/asia-news/sushma-swaraj-met-sooronbay-jeenbekov-president-of-kyrgyzstan-3202619/">सुषमा स्वराज ने की किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से मुलाकात

तीन दिन में 9 आतंकी ढेर
पिछले दिन दिन में तीन एनकाउंटर हुए हैं। जिसमें सुरक्षाबलों ने 9 दहशतगर्दों को जहन्नुम भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए। वहीं उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के खुमरियाल इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है। इस साल 125 दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने मौत की नींद सुला दिया है।

ये भी पढ़ें

तस्वीरों में देखिए पानी से कैसे नर्क बन गई है जिन्दगी
Published on:
04 Aug 2018 08:20 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत