
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से स्थिति दिन पर दिन और बतर होती जा रही है। दिल्ली की हवा में घुले जहर में सास लेना और मुश्किल होता जा रहा है। दिल्ली गैस चैंबर बनती जा रही है। पहली बार इस सीजन में हवा का इंडेक्स 401 पर पहुंच गया। दिल्ली सहित आस-पास के राज्य भी इससे प्रभावित है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण को लेकर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सवाल उठाए हैं। गंभीर ने वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए दिल्ली की जनता से झूठ बोले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम प्रदूषण औरे डेंगू की समस्या से निपटने में विफल रहे हैं।
गभीर का शायराना ट्वीट
गंभीर ने बुधवार को शायराना अंदाज में केजरीवाल सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहां Oxygen था, Oxygen भगाया AAP ने।' ये लाइने लिखने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को टैग करते हुए लिखा, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों की वजह से धुएं में जी रही हैं। डेंगू और प्रदूषण पर काबू करने के लिए आपके पास पूरा एक साल था, लेकिन दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को कंट्रोल नहीं किया। अब भी समय है जाग जाइए।'
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं जब गंभीर ने इस तरह का ट्वीट किया हो। इससे पहले भी कई बार गौतम गंभीर ने देश और राजनीति के बड़े-बड़े मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी है। इनके अलावा गंभीर अपने फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने नक्सली हमले सहित आतंकी हमले में मारे गए कई जवानों और पुलिस कर्मियों के बच्चों के बढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा भी उठाया है।
गैस चैंबर बना दिल्ली?
दिल्ली की हवा खतरना स्तर पर पहुंच गई है। माक्स पहनने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। दिल्ली का ये हाल दिवाली से पहले का है। लेकिन पटाखे और आतिशबाजी होने के बाद दिल्ली का हाल और बुरा होने वाला है। स्काईमेट का दावा है कि स्मॉग के दौरान हम एक दिन में 10 सिगरेट जितना धुंआ सोख रहे हैं। ये स्थिति अगले 10 से 12 नवंबर तक बनी रहेगी।