विविध भारत

लड़की ने पन्ने पर लिख दी ऐसी अजीब बात, फिर हो गई गायब, पढ़ते ही मां-बाप के साथ पूरा गांव हुआ हैरान

लड़की ने पन्ने पर लिख दी ऐसी बात, पढ़ते ही सबके रोंगटे खड़े हो गए।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 5:16 PM IST
note
लड़की ने पन्ने पर लिख दी ऐसी अजीब बात, फिर हो गई गायब, पढ़ते ही मां-बाप के साथ पूर गांव हैरान

नई दिल्ली। बिहार के कटिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल की लड़की ने पन्ने पर कछ अजीब सी बात लिखकर अचानक गायब हो गई। अब, जो भी उस नोट को पढ़ रहा है उसका दिल दहल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि लड़की ने सुसाइड कर लिया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पन्ने पर लिखा कि ऊपर से बुलावा आ गया है

घटना पोठिया ओपी स्थित सिमरिया रूचदेव गांव की है। लड़की ने पन्ने पर लिखा, 'मेरा मन हमेशा विचलति रह रहा है। ऐसा लग रहा है कि मेरा ऊपर से बुलावा आ गया है। इतना ही नहीं गुरुवदेव का कहना है कि मेरी शादी भी नहीं हो सकती है। ऐसा गुरुवदेव साधु के वेश में मुझे कह गए हैं। आगे उसने लिखा कि मेरे मां-बाप बहुत अच्छे हैं और हर जन्म में वो उनकी बेटी बनना चाहेगी।' इतना लिखकर लड़की अचानक गायब हो गई। जब लड़की के मां-बाप ने उस नोट को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं इस नोट को पढ़ने के बाद पूरा गांव हैरान हो गया।

नदी किनारे मिला दुपट्टा

जब गांववालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो उसका दुपट्टा गांव के नदी के किनारे से मिला। दुपट्टा मिलने के बाद लोगों को शक है कि लड़की ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद उस नोट को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पोठिया थाने में लिखित सूचना दे दी। हालांकि, लड़की ने खुदकुशी कर ली या फिर कहीं चली गई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और लड़की को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इधर, घटना के बाद से लड़के के परिजन का काफी बुरा हाल है।

Published on: