विविध भारत

आज से GoAir ने घरेलू एयर सर्विस में बढ़ाई फ्लाइट्स की संख्या, ये है कंपनी का प्लान

GoAir ने बढ़ाई 100 से ज्यादा घरेलू फ्लाइट्स की संख्या कई राज्यों से प्रतिबंध हटने के बाद कंपनी ने लिया यह फैसला
2 min read
Sep 05, 2020
GoAir to add over 100 flights in domestic network
घरेलू उड़ान को लेकर GoAir का बड़ा फैसला।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। इस महामारी को रोकने और उसकी चेन को तोड़ने के लिए देश में अब भी कई चीजों पर प्रतिबंध जारी है। हालांकि, दोबारा चीजों को पटरी पर लाने की कवायद भी जारी है। इसी क्रम में एयरलाइन कंपनी GoAir ने घरेलू एयर सर्विस को लेकर बड़ी घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पांच सितंबर यानी आज से कंपनी ने घरेलू नेटवर्क में 100 से ज्यादा नई उड़ानों को जोड़ने का ऐलान किया है। इनमें बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली जैसे शहरों को शामिल किया गया है।

GoAir फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई गई

GoAir के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कौशिक खोना ने बताया कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स सर्विस की मांग अब बढ़ने लगी है। कई राज्यों से अब फ्लाइट सर्विस से प्रतिबंध हट गया है। लिहाजा, इसकी डिमांड धीरे-धीरे बढ़ने लगे लगी है। लिहाजा, आने वाले समय में फ्लाइट सर्विस में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि अगामी 21 सितंबर तक पहले की तुलना में फ्लाइट सर्विस की क्षमता 45 फीसदी तक पहुंच जाएगी। वहीं, 15 अक्टूबर तक इसकी क्षमता 60 प्रतिश तक बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुणे, लखनऊ, नागपुर, वाराणसी, जयपुर, रांची, अहमदाबाद, बंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पटना, गुवाहाटी, रांची, चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह, जम्मू जैसे शहरों से फ्लाइट की सर्विस दोबारा शुरू होगी।

कंपनी ने कही ये बात

नई सेवाओं की शुरुआत के बाद GoAir मुंबई से दिल्ली के लिए हर दिन दो उड़ानें संचालित करेगा। वहीं, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, नागपुर, पटना, रांची, वाराणसी और जयपुर से हर दिन एक उडान सेवा संचालित होगी। इसी तरह GoAir एयरलाइन मुंबई से लखनऊ के लिए एक हफ्ते में चार उड़ानें संचालित करेगी। गोएयर का कहना है कि दिल्ली से मुंबई, अहमदाबाद, पटना और श्रीनगर की यात्रा करने वाले यात्रियों के पास अब दो नई सेवाओं को चुनने का विकल्प है। गोयर दिल्ली से पुणे, हैदराबाद, वाराणसी, लखनऊ, गुवाहाटी, लेह और जम्मू के लिए हर दिन एक उड़ान भी संचालित करेगा। इसी तरह, एयरलाइन गुवाहाटी से दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित करेगी, जबकि चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए दो उड़ानें और श्रीनगर से दिल्ली के लिए तीन उड़ानें, जम्मू और चंडीगढ़ के लिए एक-एक उड़ानें संचालित करेगी। गोएयर ने कहा कि वह लेह से दिल्ली के लिए भी एक सेवा संचालित करेगा। इसी तरह, एयरलाइन जम्मू से दिल्ली और श्रीनगर के लिए एक-एक उड़ान संचालित करेगी।

Published on:
05 Sept 2020 10:12 am