विविध भारत

हरियाणा के मंत्री अनिल विज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील

अनिल विज की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। 20 नवंबर को कोवैक्सीन की खुराक दी गई थी।

less than 1 minute read
anil viz
अनिल विज की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है। इस बीच खबर यह है कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने ट्विकर कर सभी को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विट में बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान संपर्क में आने वालों से खुद की कोरोना जांच कराने की अपील की है।

20 नवंबर को मनोहर लाल खट्टर सरकार में कबीना मंत्री अनिल विज को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान अंबाला के एक अस्पताल में कोवाक्सिन की खुराक दी गई थी। उसके बाद भी विज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आना चिंता की बात है। बता दें कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 96 लाख से ज्यादा हो गई है। राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले 50 हजार के कम आ रहे हैं।

Updated on:
05 Dec 2020 11:56 am
Published on:
05 Dec 2020 11:48 am