विविध भारत

राम रहीम को फिर झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पैरोल वाली याचिका

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राम रहीम को नहीं मिली जमानत डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी गुरांश ने राम रहीम के लिए मांगी थी पैरोल रेप के मामले में सुनारिया जेल में बंद है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख

less than 1 minute read
राम रहीम को फिर झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पैरोल वाली याचिका

नई दिल्ली। साध्वी से रेप मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को फिर झटका लगा है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राम रहीम के लिए दायर की गई पैरोल वाली याचिक को खारिज कर दिया है। राम रहीम के लिए यह याचिक उसकी मुंह बोली बेटी गुरांश ने दायर की थी।

राम रहीम को नहीं मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक, राम रहीम की बेटी गुरांश ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से राम रहीम के लिए 4 दिन की पैरोल मांगी थी। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की और याचिक को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने की अनुमति दी। गुरांश ने बताया कि उसकी शादी सिरसा में होनी है। जिसके लिए राम रहीम को पैरोल पर चार दिनों के लिए छोड़ा जाए। लेकिन, कोर्ट ने इसकी मंजूरी नहीं दी। सीबीआई ने डेरा मुखी की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि डेरा मुखी पहले ही दो मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है।

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

गौरतलब है कि साध्वियों से रेप और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले भी राम रहीम जमनात के लिए याचिक लगा चुका था, लेकिन उसे जमानत नहीं मिली। वहीं, उसकी बेटी हनीप्रीत ने भी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन उसे भी जमानत नहीं मिली।

Published on:
10 May 2019 12:52 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश