विविध भारत

JEE Main और NEET एग्जाम के लिए HRD मंत्री ने बनाया पैनल,  स्टूडेंट्स ने कहा – Thank You Sir

HRD Minister ने एग्जाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए पैनल गठित किया। JEE Main और NEET एग्जाम को लेकर आज पैनल की रिपोर्ट आने की उम्मीद। स्टूडेंट्स और अभिभावक कर रहे हैं Exam cancel करने की मांग।

2 min read
JEE Main और NEET एग्जाम को लेकर आज पैनल की रिपोर्ट आने की उम्मीद।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी ( Corovirus Pandemic ) के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की तारीख फिर बदल सकती है। इस बात को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जेईई मेन व नीट प्रवेश परीक्षाओं ( JEE Main and NEET Exam ) के आयोजन को लेकर बनाई गई समिति आज अपनी सिफारिशें पेश कर सकती है।

दूसरी तरफ देश के लाखों स्टूडेंट्स NEET और JEE Main एग्ज़ाम पर अंतिम फैसले का उत्सुकता के साथ इंजतार कर रहे हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया ( Social Media ) के जरिए स्टूडेंट्स और अभिभावक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से जेईई मेन और नीट परीक्षाओं पर जल्द से जल्ट अंतिम फैसला सुनाने का करते आ रहे हैं।

इन बातों का ख्याल रखते हुए HRD मंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए एक पैनल का गठन किया था। इस पैनल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) के डीजी समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ( HRD Ministry ) ने एनटीए से कहा है कि हालात की समीक्षा कर 3 जून तक अपनी रिपोर्ट जमा कराएं। जेईई मेन ( JEE Main 2020 ) एग्जाम 18-23 जुलाई और नीट ( NEET 2020 ) 26 जुलाई को आयोजित किया जाना है।

एग्जाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए पैनल गठन ( Panel formation ) की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हालात को देखते हुए और छात्रों व उनके अभिभावकों की अपील के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एनटीए के डीजी और दूसरे विशेषज्ञ शामिल हैं। कमेटी से कहा गया है कि वो हालात की समीक्षा करें और अपने सुझाव एचआरडी मंत्रालय को कल तक जमा करा दें।

HRD मंत्री के इस घोषणा के बाद से स्टूडेंट्स काफी राहत महसूस कर रहे हैं और मंत्री का सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं, तो कुछ स्टूडेंट्स जेईई मेन (JEE Main 2020) और नीट परीक्षा (NEET 2020) को कैंसिल करने की डिमांड कर रहे हैं।

थैंक्यू सर, आपने हमारा दिल जीत लिया

एचआरडी मंत्री द्वारा पैनल गठित ( Panel formation ) करने पर एक स्टूडेंट ने लिखा, "थैंक्यू सर। आपने हमें दोबारा से जीत लिया।

केवल जेईई मेन और नीट का एग्जाम क्यों?

दूसरे स्टूडेंट ने लिखा है कि जब सभी स्टेट लेवल और नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित किए जा रहे हैं, तो आप जेईई मेन और नीट एग्जाम के उम्मीदवारों के लिए बायस्ड क्यों हो रहे हैं। महामारी के बीच परीक्षा आयोजित करना सही नहीं होगा। हमें आपकी तरफ से इस मसले पर स्पष्टीकरण चाहिए।

Updated on:
03 Jul 2020 09:21 am
Published on:
03 Jul 2020 09:12 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें