विविध भारत

तिहाड़ जेल में बंद हुर्रियत नेता की बेटियों ने पीएम मोदी को लिखा भावुक खत, पिता के रिहाई की मांग की

सुजेन और सुंदास शाह नाम की दो लड़कियों ने प्रधानमंत्री को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे की याद दिलाते हुए एक भावुक पत्र लिखा जिसमें उन दोनों ने तिहाड़ जेल में बंद अपने बीमार पिता की रिहाई की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 7:31 PM IST
हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता शाहिद-उल-इस्लाम
तिहाड़ जेल में बंद हुर्रियत नेता की बेटियों ने पीएम मोदी को लिखा भावुक खत, पिता के रिहाई की मांग की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद फैलाने के आरोप में जल में बंद एक हुर्रियत नेता की बेटी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर अपने पिता की रिहाई की मांग की है। बता दें कि सुजेन और सुंदास शाह नाम की दो लड़कियों ने प्रधानमंत्री को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे की याद दिलाते हुए एक भावुक पत्र लिखा जिसमें उन दोनों ने तिहाड़ जेल में बंद अपने बीमार पिता की रिहाई की मांग की। पत्र में लिखा कि उन दोनों ने तिहाड़ जेल में अपने पिता से मुलाकात की है और उन्हें पाकिस्तान की जेल में बंद कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी की उनसे मुलाकात की स्थिति की याद दिलाता है।

दोनों लड़कियों ने की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

आपको बता दें कि सुजेन और सुंदास मीरवाइज की अगुवाई वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता शाहिद-उल-इस्लाम की बेटियां हैं। ये दोनों श्रीनगर के एक मिशनरी स्कूल में पढती हैं। बता दें कि जांच एजेंसी एनआईएन ने आतंकियों को वित्त पोषित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और बीते वर्ष जून से जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट में छपे उनके पत्र में लिखा गया है कि "उस देश में जहां प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे से उम्मीद खो चुकी सुविधाहीन लड़कियों के बीच उम्मीद जगती है, हम अपनी पढ़ाई को जारी रखने में सक्षम नहीं हैं।" दोनों लड़कियों ने पत्र में लिखा है कि हमारे लिए अब हमारा घर एक जेल की तरह है। उनके खिलाफ लगाए गए कोई भी आरोप साबित नहीं हुए हैं। पत्र में प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस मामले में तत्काल व्यक्तिगत हस्तक्षेप करें। बता दें कि दोनों लड़कियों ने कहा है कि बीते 11 महीने से हमारी जिन्दगी एक अनाथ की तरह गुजरी है। उन्होंने कहा है कि पापा का वजन 15 किलो तक घट गया है और वे मधुमेह, हाइपरटेंशन, गठिया से ग्रसित हैं। हम इस हात में मुश्किल से उन्हें पहचान सके।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र