सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई 2018 को जयपुर में होने वाली जनसंवाद रैली के दौरान सीकर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से 1055 से अधिक वाहन गुजरेंगे। झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगागनर, हनुमानगढ़ आदि के लाभार्थियों को जयपुर रैली में विभिन्न जिलों से लेकर जा रहे वाहनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने सभी सीएमएचओं को पत्र जारी कर 24 घंटे सभी राजमार्ग पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। ऐसे सभी राजमार्ग के नजदीक छह जुलाई की सुबह से रैली से वाहन लौटने तक जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल,सीएचसी व पीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पांबद किया है।