विविध भारत

NMC बिल के विरोध में कल पूरे देश में 24 घंटे डॉक्टरों की हड़ताल

डॉक्टर्स की ओर से NMC Bill का विरोध जारी IMA ने 24 घंटे की हड़ताल का किया आह्वान आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से करेंगी काम
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 3:02 PM IST
nmc

नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन ( NMC Bill ) विधेयक को लेकर डॉक्टर्स का विरोध बढ़ता जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( indian medical association ) ने एनएमसी विधेयक के विरोध में 31 जूलाई को पूरे देश में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी सेवाएं ठप रहेगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित आईएमए मुख्यालय ने चिकित्सकों से बुधवार 31 जुलाई से 24 घंटे सेवाएं ठप रखने को कहा है। लेकिन आपातकालीन, कैजुअल्टी, आईसीयू और संबंधित सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। वहीं, सभी राज्य और स्थानीय शाखाओं की ओर से बिल ( NMC Bill ) के विरोध में सार्वजनिक प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।

एम्म के बाहर भी हुआ विरोध

NMC बिल को लेकर सोमवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) के बाहर डॉक्टरों ने जमकर विरोध किया। डॉक्टर एनएमसी विधेयक की धारा 32 के प्रावधानों से नाखुश हैं। उन्होंने इसे हटाने की मांग की है। सोमवार को एनएमसी के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA ) के आह्वान पर ही किया गया था।

इस वजह से हो रहा है विरोध

बता दें कि डॉक्टर्स इस बिल ( NMC Bill ) का लगातार विरोध कर रहे हैं। विधेयक की धार 32 से वे नाखुश हैं। दरअसल, एनएमसी विधेयक की धारा 32 के तहत नीम-हकीमी वैध हो जाएगी। IMA ने इसे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बताया है।IMA की माने तो इस धारा में किए गए प्रावधन लोगों की जान के लिए खतरनाक हैं।

बिल का विरोध करते हुए IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सांतनु सेन ने कहा, अगर सरकार एनएमसी विधेयक की धारा-32 नहीं हटाती तो वे अपने हाथ खून से रंगेगी। उन्होंने कहा कि एनएमसी विधेयक रोगियों की सुरक्षा से समझौता है। यह बिल लोकतंत्र, संघवाद और समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन भी करता है।

Updated on:
30 Jul 2019, 3:02 PM IST
Published on: