विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनी: इन इलाकों में आज से चलेगी धूलभरी आंधी, बिजली गिरने की भी आशंका

भारतीय मौसम विभाग के ताजा जानकारी के मुताबिक तो आने वाले 5-6 दिन मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।
2 min read
IMD issues alert of dust storm in these areas of northern india
मौसम विभाग की चेतवानी: इन इलाकों में आज से चलेगी धूलभरी आंधी, बिजली गिरने की भी आशंका

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त मौसम के कई तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहीं गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तो कई राज्यों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने जिंदगी की रफ्तार रोक रखी है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम में मानसून ने समय से पहले पहुंचकर काफी तबाही मचाई थी, लेकिन बीते दिन से इसका मिजाज भी ठंडा पड़ गया था। अब भारतीय मौसम विभाग के ताजा ऐलान की माने तो आने वाले 5-6 दिन मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।

इन इलाकों में 26 जून से अच्छी बारिश की संभावना

इस बारे में सूचना देते हुए भारतीय मौसम विभाग के एडीजी मृत्युजंय मोहपात्रा ने कहा कि 23-24 जून से ओडिशा और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार जिन इलाकों में 26 जून से अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और दक्षिणी पेनिनसुला के कुछ हिस्सें शामिल है। उन्होंने ये भी बताया कि 15 जून तक बेहद सक्रिय रहने वाले मानसून की शुरुआती तेजी के बाद उसका कुछ दिन तक स्थिर पड़ जाना सामान्य है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में तय समय पर पहुंचेगा मानसून

इसके साथ ही मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, कटक, मिदनापुर जैसे इलाकों से जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तरी राज्यों जैसे कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में तय समय पर पहुंच सकता है।

चलेगी धूलभरी आंधी, बिजली गिरने की भी आशंका

मानसून की जानकारी के साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तर भारत में धूलभरी आंधी के लिए भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सोमवार से पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आ सकता है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि में धूलभरी आंधी के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना बनती नजर आ रही है।

कई राज्यों में बाढ़ का कहर

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में इस साल तय वक्त से करीब 3 दिन पहले 29 जून को पहुंच गया था। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में वहां अब तक लगभग 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, जहां पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन के चलते अबतक 12 लोगों की जान जा चुकी है।

Published on:
18 Jun 2018 01:08 pm
Also Read
View All