विविध भारत

राजनाथ सिंह ने रफाल पर दी अहम जानकारी, कहा- अप्रैल 2022 तक आ जाएगी पूरी खेप

Highlights रक्षा मंत्री ने बताया कि मार्च तक 17 और राफेल विमान भारत को मिलने वाले हैं। सांसद महेश पोद्दार ने सवाल के जवाब में उन्होंने ये जानकारी दी।  
less than 1 minute read
rajnath singh
राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक प्रश्न के उत्तर में राफेल विमानों के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं और मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिलने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 11 राफेल विमान भारत में आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत में आने वाले हैं। अप्रैल 2022 तक भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद महेश पोद्दार ने सवाल किया था कि भारत में अब तक कितने राफेल आ चुके हैं औरन कितने आने बाकी हैं। ये सब जंग के लिए कब तक तैयार होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘फ्रांस से राफेल को भारत को सुपुर्द किए जाने के बाद उन्हें वायु सेना में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय महत्व का आयोजन किया गया था। पहले भी खरीदे गए विमानों को वायु सेना में शामिल करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम हुए हैं। मगर इस बार यह कार्यक्रम बड़ा था क्योंकि द्विपक्षीय वार्ता होनी थी। फ्रांसीसी पक्ष के अनुसार वहां के रक्षा मंत्री ने और भारतीय पक्ष का नेतृत्व उन्होंने किया था।

Updated on:
09 Feb 2021 01:13 am
Published on:
08 Feb 2021 07:31 pm