विविध भारत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 803 मामले सामने आए

Highlights महामारी से 1669 लोग ठीक हो चुके हैं। 17 अगस्त के बाद से एक दिन में ये सबसे कम नए मामले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2020, 7:54 PM IST
coronavirus

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 803 नए मामले सामने आए हैं। वहीं महामारी से 1669 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। 17 अगस्त के बाद से एक दिन में ये सबसे कम नए मामले हैं। 17 अगस्त को महज 787 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले 14 सितंबर को भी दिल्ली में 26 मौत हुई थी।

अब तक कुल 6,17808 मामले सामने आ चुके हैं

दिल्ली में रिकवरी अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं एक्टिव मरीज 1.29 % जो कि अब तक सबसे कम हैं। डेथ रेट 2.59% है। नए मामलों के साथ शहर में अब तक कुल 6,17808 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं ठीक हुए 598249 मरीज हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से कुल 10,304 मौत हुई हैं। राजधानी में कोरोना के 10,148 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 83,289 टेस्ट हुए और अब तक कुल 78,00,367 टेस्ट हो चुके हैं।

Published on: