
Independence Day 2021: देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) गर्मजोशी के साथ मना रहे हैं। आज से 75 साल पहले 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आज के ही दिन पहली बार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ( First Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru ) ने आजादी ( Independence ) की मांग की थी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने 30 अगस्त 1928 को भारतीय स्वतंत्रता लीग ( Indian Independence League ) की भारत में स्थापना की थी। इस लीग का मकसद भारत को ब्रिटिश साम्राज्य ( British Rule ) से पूरी आजादी दिलाना और भारत को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था।
भारतीय स्वतंत्रता लीग ( Indian Independence League ) 1920 के दशक से 1940 के दशक तक चला राजनीतिक संगठन था। इसकी स्थापना भारतीय क्रांतिकारी नेता रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने 1928 में की थी। यह संगठन दक्षिण पूर्व एशिया और मुख्य भूमि से अलग भारतीय क्षेत्रों में आधारित रहा।