भारत में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी। देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण के बीच भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। भारत सबसे तेज टीका लगाने के मामले में अमरीका के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है। भारत में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लग चुकी है। भारत ने एक करोड़ के आंकउ़े को 34 दिनों में पार किया है। पूरी दुनिया में ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश है। इससे पहले अमेरिका 31 दिनों में एक करोड़ लोगों को टीका लगा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत ने अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों को कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी है। यह काम 34 दिनों में पूरा किया गया है। ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश बन गया है।
16 जनवरी से जारी है टीकाकरण
बता दें कि भारत ने 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत की थी। कुछ हफ्तों के लिए सबसे तेज गति से खुराक का प्रबंध भी किया था। लेकिन टीको को लेकर जारी दुष्प्रचार के कारण इसकी गति धीमी पड़ गई और अमरीका भारत से आगे निकल गया।