विविध भारत

जल्द शुरू होगी रेलवे सेवा, सफर करने से पहले यात्रियों को पूरी करनी होंगी ये 3 शर्तें

Indian Railways : भारतीय रेलवे सेवा बहाल करने के लिए सरकार की हरी झंडी का इंतजार कर रही है यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करने पर विचार किया जा रहा है
2 min read
Apr 06, 2020
Indian Railways
Indian Railways

नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 25 मार्च से अपनी सारी सेवाएं बंद कर रखी है। ऐसे में कई यात्रियों को अपने टिकट कैंसल कराने पड़े थे, लेकिन रेलवे दोबारा सेवा बहाल करने पर विचार कर रही है। इसके बारे में अगले हफ्ते चर्चा की जा सकती है। साथ ही पैसेंजर्स के लिए एक एडवाइजरी (Advisory) जारी करने का प्लान है। जिसके तहत मुसाफिरों को ट्रेन में एंट्री कुछ खास शर्तों पर ही दी जाएगी।

यात्रा के दौरान लगाना होगा मास्क
देश में कोरोना के कहर को देखते हुए भारतीय रेलवे काफी सतर्क हो गयाा। इसलिए सेवा बहाल करने पर किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए यात्रियों से मास्क (Face Mask) लगाने की अपील की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बिना मास्क के लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

महज स्वस्थ यात्री ही कर पाएंगे सफर
यात्राएं शुरू करने के साथ रेलेवे यात्रियों से आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने को कहेगा। जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने में आसानी होगी। साथ ही ट्रेन में केवल उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी जो पूरी तरह स्वस्थ हो।

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्याना रखना जरूरी
चूंकि कोरोना की बीमारी छूने से फैलती है इसलिए रेलवे पैसेंजर्स (Passangers) को सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने को कहेगा। जो यात्री इन नियमों को अनदेखा करेंगे उन्हें यात्रा नहीं करनी दी जाएगी। साथ ही ये ध्यान रखा जाएगा कि लोग हाइजीन का भी ख्याल रखें।

पहले किन जगहों पर चलेंगी ट्रेनें
रेलवे सेवा बहाल करने के लिए भारतीय रेलवे को सरकार की हरी झंडी का इंतेजार है। वहां से सिगनल मिलने के बाद बोर्ड की ओर से एक बैठक की जाएगी। जिसमें तय किया जाएगा कि पहले किस जोन की ट्रेनें चलेंगी। इसमें इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि पहले प्रवासियों के रूट वाली ट्रेनों को चलाया जाए, या उन रूटों की ट्रेनों को जहां ज्यादा हलचल के आसार नहीं हैं।

Published on:
06 Apr 2020 08:12 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर