विविध भारत

कश्मीर से लेकर पंजाब तक खुफिया एजेंसियों को अलर्ट, वायुसेना के एयरबेस जैश के निशाने पर

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू, श्रीनगर, अवंतिपोरा, पठानकोट, और हिंडन एयरबेस पर आत्मघाती हमले का खतरा बताया है।
less than 1 minute read
indian_army.jpeg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से बौखलाए आतंकी लगातार भारत पर हमले की साजिश रच रहे हैं। आतंकियों को कश्मीर में शांति का माहौल रास नहीं आ रहा है, इसीलिए घाटी के माहौल को बिगाड़ने के लिए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने अपने दहशतगर्दों को एक्टिव कर दिया है। इस बीच भारत की खुफिया एजेंसियों ने पूरे देश में किसी बड़े आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इन एयरबेस को निशाना बना सकते हैं आतंकी

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक, जैश के 8-10 आतंकी भारतीय वायुसेना के एयरबेस को निशाना बना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, जैश के आतंकी जम्मू, श्रीनगर, अवंतिपोरा, पठानकोट और हिंडन एयरबेस पर आत्मघाती हमला कर सकते हैं। इस बड़े हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए इन सभी एयरबेस को हाई अलर्ट (Orange Level) पर रखा गया है। खुद सीनियर अधिकारी 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

पीएम मोदी और अजीत डोभाल पर की जान को भी है खतरा

आपको बता दें कि एलओसी पर जैश के आतंकी लगातार सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीओके में जैश के ठिकाने फिर से एक्टिव हो गए हैं। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने पीएम मोदी और अजीत डोभाल पर भी आतंकी हमले की साजिश रची है। विदेशी खुफिया एजेंसी से मिली इस जानकारी के बाद हिंदुस्तान के 30 बड़े शहरों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और अजीत डोभाल पर हमला करने के लिए जैश ने एक नया दस्ता तैयार किया है, जिसकी मदद ISI का एक मेजर भी कर रहा है।

Updated on:
25 Sept 2019 10:34 am
Published on:
25 Sept 2019 10:29 am